'उनकी पारी क्लीन हिटिंग का बेहतरीन उदाहरण', जोस बटलर ने की अभिषेक शर्मा की तारीफ

अमर उजाला

Mon, 3 February 2025

Image Credit : BCCI
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए उनकी पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेली गई 54 गेंद पर 135 रन की तूफानी पारी को 'क्लीन हिटिंग' का बेहतरीन उदाहरण बताया।
Image Credit : BCCI
अभिषेक ने 37 गेंद पर अपना शतक पूरा किया जो इस प्रारूप में भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज सैकड़ा है। उन्होंने अपनी पारी में 13 छक्के लगाए जो भारतीय रिकॉर्ड है। उनके इस शानदार प्रदर्शन से भारत ने यह मैच 150 रन से जीत कर सीरीज 4–1 से अपने नाम की।
Image Credit : BCCI
बटलर ने कहा, निश्चित रूप से हम इस तरह के परिणाम से बहुत निराश हैं। भारत ने शानदार बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि इसका श्रेय अभिषेक शर्मा को जाता है। उनकी यह पारी 'क्लीन हिटिंग' के सर्वश्रेष्ठ उदाहरणों में से एक है।
Image Credit : BCCI
बटलर ने इस बात से इनकार किया कि इंग्लैंड की टीम अपने गेंदबाजों पर अभिषेक के हमले से हैरान थी और विरोधी टीम को अच्छे प्रदर्शन का श्रेय दिया जाना चाहिए।
Image Credit : BCCI
उन्होंने कहा, हम हमेशा इस पर विचार करते हैं कि हम क्या कर सकते हैं और उस पर कैसे अंकुश लगा सकते हैं। लेकिन कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जबकि आपको अपने प्रतिद्वंदी को अधिक श्रेय देना पड़ता है। मेरा मानना है कि उसने बेहतरीन बल्लेबाजी की।
Image Credit : BCCI
भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टी20 मैच में 150 रनों के अंतर से हराकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
Image Credit : BCCI
इससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को साल 2023 में 168 रन से हराया था। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की आक्रामक शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 247 रन बनाए।
Image Credit : BCCI
जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में सिर्फ 97 रन बना पाई और ऑलआउट हो गई। इस तरह सूर्यकुमार यादव की टीम ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज अपने नाम कर ली।
Image Credit : BCCI

'आप भारत के लिए मैच जीतेंगे...', युवराज ने अभिषेक शर्मा को दिया था यह गुरुमंत्र

BCCI
Read Now