अमर उजाला
Sun, 25 February 2024
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने 90 रन की पारी खेली। वह शतक से चूक गए
हालांकि, यह पारी खेलकर उन्होंने बता दिया है कि वह आने वाले समय के स्टार बल्लेबाज हैं
ध्रुव जुरेल ने अब तक टेस्ट में महज दो बार बल्लेबाजी की है और दो पारियों में 68 की औसत से 136 रन बनाए हैं
इनमें एक अर्धशतक शामिल है। राजकोट टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 46 रन बनाए थे। दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था
इसी के साथ करियर की शुरुआती दो पारियों के बाद वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं
इस मामले में उन्होंने दिलावर हुसैन, केएल राहुल और नयम मोंगिया को पीछे छोड़ दिया
जुरेल से आगे बस विजय मांजरेकर हैं, जिन्होंने टेस्ट करियर की शुरुआती दो पारियों में 161 रन बनाए थे
दिलावर ने 116 रन, राहुल ने 105 रन और मोंगिया ने 62 रन बनाए थे। जुरेल ने इन तीनों को पीछे छोड़ दिया
टेस्ट में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज