इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड, दर्ज की सबसे बड़ी जीत

अमर उजाला

Sun, 2 February 2025

Image Credit : BCCI
भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों से हराकर पांचवां टी20 मैच अपने नाम कर लिया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत है।
Image Credit : BCCI
भारतीय टीम ने इससे पहले इंग्लैंड को टी20 विश्व कप 2012 में 90 रन से हराकर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया था। अब टीम इंडिया ने अपने ही इस रिकॉर्ड में सुधार कर लिया है।
Image Credit : BCCI
वहीं, ओवरऑल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने 2023 में न्यूजीलैंड को 168 रन से हराया था।
Image Credit : BCCI
रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की आक्रामक शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 247 रन बनाए।
Image Credit : BCCI
जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में सिर्फ 97 रन बना पाई और ऑलआउट हो गई। इस तरह सूर्यकुमार यादव की टीम ने इंग्लैंड को हराकर 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।
Image Credit : BCCI

इस मामले में रोहित, सैमसन और तिलक से आगे निकले अभिषेक शर्मा

BCCI
Read Now