अमर उजाला
Thu, 7 March 2024
भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 100वां टेस्ट खेल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में प्लेइंग-11 में शामिल होते ही अश्विन ने खास उपलब्धि हासिल की
वह 100वां टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बन गए। उन्हें राहुल द्रविड़ ने खास कैप सौंपी। इस दौरान अश्विन की पत्नी प्रीति और दोनों बेटियां भी मौजूद रहीं
उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, ईशांत शर्मा, हरभजन सिंह, चेतेश्व पुजारा और वीरेंद्र सहवाग ऐसा कर चुके हैं।
टॉस में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जैसे ही भारतीय खिलाड़ी मैदान पर आए उन्होंने अश्विन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया
भारतीय खिलाड़ियों ने दोनों साइड एक सीधी लाइन बनाई और खड़े हो गए। बीच में अश्विन बाहर निकले और उन्होंने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और गले लगाया
इसके बाद रोहित ने उन्हें सबसे आगे चलने को कहा। अश्विन इतना सम्मान पाकर भावुक हो गए। वह इस टेस्ट को खास बनाने की भी कोशिश करेंगे
इसी सीरीज में अश्विन ने 500 टेस्ट विकेट भी पूरे किए थे। वह अनिल कुंबले के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने थे
सिर्फ 10% लोगों को ही तस्वीर में नजर आई एक चिड़या