अमर उजाला
Mon, 26 February 2024
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है
टीम इंडिया ने रांची में खेले गए चौथे मुकाबले में पांच विकेट से जीत दर्ज की
कप्तान रोहित शर्मा ने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में 55 रन बनाए
रोहित शर्मा ने इस टेस्ट के दौरान प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने नौ हजार रन भी पूरे कर लिए
इसी मैच के दौरान रोहित ने भारत के लिए टेस्ट में 4000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया
इसके अलावा हिटमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 1000 रन भी पूरे कर लिए
रोहित शर्मा के 58 टेस्ट मैचों में 4034 रन हैं, उनका औसत 44.82 का है
हिटमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 11 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं
रोहित ने 119 प्रथम श्रेणी मैचों में 52.44 की औसत से 9020 रन बनाए हैं
कार से प्रदूषण में लाना चाहते हैं कमी, तो रखें किन बातों का ध्यान, जानें डिटेल