अमर उजाला
Fri, 16 February 2024
सरफराज ने भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। उन्होंने अपनी डेब्यू पारी में 62 रन बनाए
सरफराज को कुंबले ने कैप सौंपी और उस वक्त मैदान पर सरफराज के पिता नौशाद खान और पत्नी रोमाना भी मौजूद रहे
इसके बाद नौशाद और रोमाना ने सरफराज की कैप को चूमा और रोते हुए गले से लगा लिया
अब आकाश चोपड़ा का नौशाद से किया गया एक सवाल भी वायरल हो रहा है। आकाश ने सरफराज के पिता से पूछा- क्या आपने सरफराज के डेब्यू को देखने के लिए काफी इंतजार किया?
इस पर नौशाद खान ने कहा- रात को वक्त चाहिए गुजरने के लिए, लेकिन सूरज मेरी मर्जी से नहीं निकलने वाला।
इस जवाब से आकाश चोपड़ा मुस्कुरा दिए। सरफराज ने डेब्यू में 66 गेंद में 62 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इंग्लैंड के स्पिनर्स पर जमकर चौके लगाए
जेम्स एंडरसन ने अनिल कुंबले का यह अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ा