'मैं अपनी मैच फीस नहीं कटवाना चाहता', ड्यूक बॉल पर टिप्पणी करने से घबराए बुमराह?

अमर उजाला

Sat, 12 July 2025

Image Credit : PTI
भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ड्यूक बॉल को लेकर छिड़े विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
Image Credit : PTI
इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद बुमराह ने कहा- गेंद बदलती है, मैं उस पर नियंत्रण नहीं रख सकता। जाहिर है, मैं पैसे नहीं गंवाना चाहता क्योंकि मैं बहुत मेहनत करता हूं और बहुत सारे ओवर डालता हूँ, इसलिए मैं कोई विवादास्पद बयान नहीं देना चाहता और अपनी मैच फीस नहीं कटवाना चाहता।'
Image Credit : PTI

बुमराह ने आगे कहा- 'लेकिन हमें जो गेंद दी गई थी, उसी से गेंदबाजी कर रहे थे, और यही वजह है कि हम इसे बदल नहीं सकते, हम इससे लड़ नहीं सकते। कभी-कभी यह आपके पक्ष में जाता है, कभी-कभी आपको खराब गेंद मिलती है। यही तो होता है।'

Image Credit : PTI

लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन ड्यूक बॉल को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार को महज 10 ओवर के बाद ही गेंद बदलनी पड़ी, जिस पर भारतीय खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई। कप्तान शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज की अंपायर से बहस भी हुई।

Image Credit : PTI

इस मामले पर ड्यूक बॉल की निर्माता कंपनी के मालिक दिलीप जाजोदिया का बयान आया है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में असामान्य रूप से गर्म मौसम और मौजूदा समय में बल्लेबाजों के आक्रामक खेल को ध्यान में रखते हुए उनकी कंपनी सुधार करने के लिए हमेशा तैयार रहती है।   
Image Credit : PTI

SENA देशों में संयुक्त रूप से सर्वाधिक बार 5+ विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज बने बुमराह

PTI
Read Now