अमर उजाला
Thu, 25 January 2024
अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट में तीन विकेट लिए। उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाजी लाइन अप को तहस नहस कर दिया
हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक खास मुकाम भी हासिल किया। उन्होंने 2019 से चले आ रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 150 विकेट भी पूरे किए। उनके फिलहाल 31 टेस्ट में 151 विकेट हैं
वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के पहले गेंदबाज बन गए। अश्विन से आगे बस ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और नाथन लियोन हैं
कमिंस और लियोन ने 169-169 विकेट लिए हैं। अश्विन की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 71 रन देकर सात विकेट रही है
वह टेस्ट में ओवरऑल 500 विकेट से बस सात विकेट दूर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अश्विन इस उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर सिमट गई। स्टोक्स ने 70 रन बनाए। अश्विन-जडेजा ने तीन-तीन विकेट झटके
ये है दुनिया का बेहद खतरनाक बीच, पानी में खींचकर ले लेता है जान