विराट ने छह साल बाद फिर थामी गेंद, देखें तस्वीरें

अमर उजाला

Thu, 19 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत और बांग्लादेश के बीच विश्व कप 2023 का 17वां मुकाबला खेला गया। बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया

Image Credit : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान बांग्लादेश की पारी के नौवें ओवर में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा, जब हार्दिक के पैर में चोट लग गई
Image Credit : BCCI
उनके बाएं पारे में फीजियो को पट्टी लगाते देखा गया, लेकिन वह ओवर पूरा नहीं कर पाए
Image Credit : BCCI

तीन गेंद वह पहले ही फेंक चुके थे। बाकी की तीन गेंदें विराट कोहली ने फेंकी। यह 2017 के बाद पहला वनडे मैच था, जिसमें उन्होंने गेंदबाजी की

Image Credit : BCCI

पिछली बार विराट ने वनडे में अगस्त 2017 में कोलंबो में प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी की थी

Image Credit : BCCI
इसके अलावा वह वनडे विश्व कप में चार बार गेंदबाजी कर चुके हैं। विश्व कप में उन्होंने आठ साल बाद गेंदबाजी की
Image Credit : BCCI

2011 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ विराट गेंदबाजी कर चुके हैं

Image Credit : BCCI

इसके अलावा उन्होंने 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में गेंदबाजी की थी। विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन गेंदों में दो रन दिए

Image Credit : सोशल मीडिया

बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाजों ने विश्व कप में रचा इतिहास

सोशल मीडिया
Read Now