अमर उजाला
Fri, 20 October 2023
विश्व कप 2023 में भारत ने बांग्लादेश को हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की, विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया
कोहली के शतक के बीच इस मैच के ऑन-फील्ड अंपायर रिचर्ड केटलब्रो चर्चा में हैं
भारतीय पारी के 42वें ओवर में नसुम ने चाल चलते हुए पहली गेंद लेग स्टंप के बाहर चौथे-पांचवें स्टंप पर फेंकी
कोहली ने इसे विकेटकीपर के पास जाने दिया, उन्होंने नाखुश होकर अंपायर को देखा लेकिन केटलब्रो ने उसे वाइड सिग्नल नहीं किया
अंपायर के इस फैसले से विराट को शतक पूरा करने का मौका मिला
रिचर्ड केटलब्रो के अंपायर रहते भारत का प्रदर्शन आईसीसी टूर्नामेंट में काफी खराब रहा है
रिचर्ड केटलब्रो के अंपायर रहते 2014 टी20 विश्व कप, 2015 वनडे विश्व कप और 2016 टी20 विश्व कप में मैच हारा है
2017 चैंपियंस ट्रॉफी, 2019 वनडे विश्व कप और 2023 टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी केटलब्रो के रहते भारत हारा है
2023 में यह क्रम टूट गया है और उनके अंपायर रहते भारत ने ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया
पाकिस्तान के खिलाफ केटलब्रो थर्ड अंपायर थे, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश से मैच के दौरान मैदानी अंपायर थे
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 26000 रन विराट कोहली के नाम