भारत पर जीत के बाद जश्न में डूबे बांग्लादेशी खिलाड़ी, वीडियो

अमर उजाला

Sun, 8 December 2024

Image Credit : @BCBtigers
बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। दुबई में खेले गए फाइनल मैच में बांग्लादेश ने भारत को 59 रन से हराया।
Image Credit : @BCBtigers
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने रिजान हुसैन की 47 रनों की पारी की बदौलत 49.1 ओवर में 10 विकेट पर 198 रन बनाए।
Image Credit : @BCBtigers

जवाब में भारत की टीम 139 रन ही बना सकी और 35.2 ओवर में ऑलआउट हो गई।

Image Credit : @BCBtigers
बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की 195 रन से हराया था।
Image Credit : @BCBtigers
बता दें कि, यह अंडर-19 एशिया कप का 11वां सीजन है। भारतीय टीम ने आठ बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है। 
Image Credit : @BCBtigers
भारत पर ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने जमकर जीत का जश्न मनाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
Image Credit : @BCBtigers

This browser does not support the video element.

वीडियो में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को 'चैंपियन' गाने पर थिरकते देखा जा रहा है।

Video Credit :

This browser does not support the video element.

भारत को इससे पहले 2023 में अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने चार विकेट से हराया था। 

Video Credit :
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुशीर खान की 50 रनों की पारी की बदौलत 188 रन बनाए थे। 
Image Credit : @BCBtigers

तस्वीर में छिपा है तेंदुआ, जीनियस हैं तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

Adobe Stock
Read Now