अमर उजाला
Wed, 11 September 2024
भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा
चेन्नई में खेले जाने वाले इस मैच के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है
दोनों टीमों के बीच खेले गए टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं
महान बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ सात मैच खेले। इनमें उन्होंने 136.66 के औसत से 820 रन बनाए
इस लिस्ट में दूसरा नाम मुशफिकुर रहीम का है जिन्होंने भारत के खिलाफ आठ मैचों में दो शतकों की मदद से 604 रन बनाए
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने बांग्लादेश के खिलाफ सात मैचों में तीन शतक और एक अर्धशतक की मदद से 560 रन बनाए
इस लिस्ट में एक नाम चेतेश्वर पुजारा का भी है, जिन्होंने पांच मैचों में 468 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 102* रहा है
पूर्व भारतीय कप्तान और बल्लेबाज विराट कोहली के नाम छह मैचों में 437 रन दर्ज हैं
किंग कोहली ने दो शतक भी लगाए हैं। वहीं, वह एक बार शून्य पर भी आउट हुए हैं
99% वर्कआउट और 1% मस्ती...रोहित शर्मा के इस वीडियो को देखकर छूट जाएगी हंसी