अमर उजाला
Sun, 6 October 2024
भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को खेले गए पहले टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने दमदार प्रदर्शन किया
तीसरे नंबर पर उतरे भारतीय कप्तान ने दो चौकों और तीन छक्कों की सहायता से 29 रन बनाए
इसी के साथ उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर को टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया
अब मिस्टर 360 इस मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में 139 छक्के दर्ज हो गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 72 मुकाबलों में किया है
वहीं, बटलर ने 124 टी20 मैचों में 137 छक्के लगाए हैं
इस मामले में शीर्ष पर भारत के पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 159 मुकाबलों में 205 छक्के लगाए हैं
टी20 करियर का पहला ओवर मेडन डालने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने मयंक यादव