अमर उजाला
Sun, 13 October 2024
टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 297 रन बनाए, यह टेस्ट प्लेइंग टीमों में हाईएस्ट टी20 स्कोर रहा। यह भारत का भी हाईएस्ट टी20 स्कोर भी है
भारत और बांग्लादेश के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 में 16 रिकॉर्ड्स बने। आइए उन रिकॉर्ड् पर एक नजर डालते हैं...
भारतीय टीम ने पारी में 22 छक्के और 25 चौके लगाकर 232 रन बनाए, जो बाउंड्री के सहारे एक टी20 पारी में बने सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले पंजाब ने पिछले साल आंध्र प्रदेश के खिलाफ बाउंड्री से 216 रन बनाए थे
टीम इंडिया ने 18 ओवरों से 10 से ज्यादा रन बटोरे। एक टी20 पारी में यह सबसे ज्यादा 10 प्लस रन के ओवर का रिकॉर्ड रहा। 2016 में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ 17 ओवरों में 10 प्लस रन बनाए थे।
सैमसन ने अपनी 111 रन की पारी में 11 चौके और 8 छक्के लगाए। वह टी20 में सेंचुरी लगाने वाले भारत के पहले ही विकेटकीपर बने। 2022 में ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ 89 रन बनाया था
भारत ने हैदराबाद में शुरुआती 10 ओवर में एक ही विकेट खोकर 152 रन बना दिए। यह शुरुआती 10 ओवर के बाद टीम का बेस्ट स्कोर रहा। इससे पहले 2017 में शुरुआती 10 ओवर के बाद भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 117 रन बनाए थे।
भारत ने 7 से 16 ओवर के बीच 2 विकेट खोकर 152 रन बनाए। यह टी20 पारी के मिडिल ओवर्स में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 1 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे।
भारत ने पावरप्ले के 6 ओवरों में 1 विकेट खोकर 82 रन बनाए। यह टीम का बेस्ट पावरप्ले स्कोर भी रहा। इससे पहले 2021 में टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 82 रन ही बनाए थे।
टीम इंडिया ने सीरीज में दूसरी बार और टी20 में 37वीं बार 200 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया। यह टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम से सबसे ज्यादा 200 प्लस स्कोर का रिकॉर्ड है।
टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 14 ही ओवर में अपने 200 रन पूरे कर लिए। यह टी20 पारी में सेकेंड फास्टेस्ट टीम डबल सेंचुरी रही। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 13.5 ओवर में 200 रन बनाए थे।
भारत ने 133 रन से मुकाबला जीता, जो टी20 में भारत की बांग्लादेश पर रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले सीरीज के दूसरे टी-20 में टीम 86 रन से जीती थी।
ओवरऑल यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत रही, इससे पहले टीम इंडिया 2023 में न्यूजीलैंड को 168 रन से हरा चुकी है। टीम ने 2018 में आयरलैंड को भी 143 रन से हराया था।
पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200+ रन बनाने वाली टीमें