अमर उजाला
Sat, 21 September 2024
अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने शनिवार को बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया
वह टेस्ट मैच खेलने वाले अपने देश के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। 37 साल और 181 दिनों की उम्र में शाकिब ने मैदान पर कदम रखा
भारत के खिलाफ चेपॉक टेस्ट में तीसरे दिन मैदान पर उतरते ही शाकिब ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया
इससे पहले यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर मोहम्मद रफीक के नाम था। उन्होंने साल 2008 में 37 साल और 180 दिन की उम्र में आखिरी बार टेस्ट खेला था।
सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के विल्फ्रेड रोड्स के नाम पर है। उन्होंने 1930 में 52 साल और 165 दिन की उम्र में अपना अंतिम टेस्ट खेला था।
रोड्स के इस रिकॉर्ड के साथ-साथ उनका 30 साल का टेस्ट करियर, क्रिकेट के सबसे लंबे समय तक चलने वाले टेस्ट करियर में से एक है।
बाबर आजम ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कोहली-सचिन को छोड़ा पीछे, जानें