अमर उजाला
Mon, 7 October 2024
भारत ने रविवार को बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश की टीम 19.5 ओवर में 127 रन पर सिमट गई थी।
128 रन के लक्ष्य को भारत ने 11.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। भारत के लिए यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में 120+ रनों के लक्ष्य का सबसे तेज पीछा है
भारत ने इससे पहले 2016 में 121 रन के लक्ष्य को 13.5 ओवर में हासिल किया था। वह मैच भी बांग्लादेश के खिलाफ था और मीरपुर में खेला गया था
2021 में भारत ने दुबई में नामीबिया के 133 रन के लक्ष्य को 15.2 ओवर में हासिल किया था
साल 2024 में भारत ने हरारे में जिम्बाब्वे के 153 रन के लक्ष्य को 15.2 ओवर में हासिल किया था
2019 में भारत ने राजकोट में बांग्लादेश के 154 रन के लक्ष्य को 15.4 ओवर में हासिल किया था
T20I में पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार दो या इससे ज्यादा विकेट निकालने वाले गेंदबाज