'ये मैंने क्या कर दिया?' छक्का लगाकर जिताने पर भी खुश नहीं हुए राहुल, VIDEO

अमर उजाला

Mon, 9 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की। 200 रन के लक्ष्य को भारत ने 41.2 ओवर में हासिल कर लिया

Image Credit : सोशल मीडिया

विराट कोहली ने 85 रन और केएल राहुल ने 97 रन की पारी खेली। राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। हालांकि, छक्का लगाने के बाद वह चौंक गए थे और दुख के मारे बैठ गए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी, लेकिन वह बाद में हंसने भी लगे। दरअसल, राहुल को शतक नहीं लगा पाने का दुख था

Image Credit : सोशल मीडिया

राहुल ने जब छक्का लगाया तब टीम इंडिया का स्कोर चार विकेट पर 195 रन था और राहुल का निजी स्कोर 91 रन था। छक्का लगाने पर टीम इंडिया सीधे 201 रन लगाकर जीत गई

Image Credit : सोशल मीडिया

राहुल अगर उस वक्त चौका लगाते तो स्कोर 199 होता और राहुल का स्कोर 95 हो जाता। फिर छक्का लगाते तो राहुल की सेंचुरी पूरी हो जाती

Image Credit : सोशल मीडिया

राहुल इस बात से नाखुश थे क्योंकि वह चौका नहीं लगा पाए। मैच के बाद जब उन्हें इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैंने कैलकुलेशन की थी कि कैसे 100 रन बन सकते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

राहुल ने कहा- एकमात्र तरिका चौका और छक्का था, लेकिन सौ तक न पहुंच पाने पर कोई मलाल नहीं

Image Credit : सोशल मीडिया

राहुल ने कहा- 50 ओवर विकेटकीपिंग करने के बाद मुझे आराम करना था। मुझे लगा था कि आराम मिलेगा और मैं शॉवर (नहा) लूंगा, लेकिन दो रन पर तीन विकेट गिर गए

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

राहुल ने कहा- मुझे लगा था कि 30 मिनट का ब्रेक मिलेगा, लेकिन मुझे तुरंत तैयार होकर बैटिंग के लिए उपलब्ध होना पड़ा

Video Credit :

भारत की इस जगह को कहते हैं स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया?

istock
Read Now