ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्यों हारा भारत? यहां जानिए शिकस्त के पांच कारण

अमर उजाला

Sun, 5 January 2025

Image Credit : BCCI
भारत को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024/25 सीरीज में 3-1 से हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट छह विकेट से अपने नाम किया। इस हार के साथ ही भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से भी बाहर हो गई।
Image Credit : twitter
भारतीय टीम ने पर्थ में पहला टेस्ट जीतने के बाद सीरीज गंवाई है। भारतीय टीम से ऐसी क्या गलती हुई कि टीम को सीरीज से हाथ धोना पड़ा है? आइए जानते हैं...
Image Credit : twitter


प्लेइंग-11 में लगातार बदलाव, बैटिंग पोजिशन भी बदली

पर्थ में रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं थे और शुभमन गिल चोटिल थे। ऐसे में जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी। एडिलेड में दूसरे टेस्ट से पहले रोहित की वापसी हुई और प्लेइंग-11 में भारी फेर बदल हुआ। इससे टीम का मिजाज बदलता रहा और खिलाड़ियों को पर्याप्त अनुभव नहीं मिला।

Image Credit : BCCI


रोहित और कोहली का फ्लॉप शो, कमिंस-बोलैंड ने परेशान किया

रोहित और कोहली के खराब फॉर्म भी टीम इंडिया की हार की मुख्य वजह रही। रोहित तीन टेस्ट की पांच पारियों में 31 रन बना सके। पांचों बार उन्हें कमिंस ने आउट किया। इस पूरे दौरे पर विराट नौ पारियों में 23.75 की औसत से 190 रन बना सके। पर्थ और मेलबर्न में दो पारियों में 136 रन को छोड़ दिया जाए तो बाकी सात पारियों में उन्होंने महज 54 रन बनाए हैं। 

Image Credit : BCCI


सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टक्कर अकेले बुमराह से थी

इस पूरी सीरीज में भारत के लिए जो चीज सबसे यादगार रही, वह है जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी। ऐसा लग रहा था मानो ऑस्ट्रेलिया और बुमराह के बीच ही लड़ाई है। बुमराह ने 32 विकेट लिए। इनमें दो बार पारी में चार विकेट और तीन बार पारी में पांच विकेट लिए। 

Image Credit : BCCI


रणनीती में चूक, गलत टीम चयन और स्पिनर्स का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं

भारतीय टीम को इस सीरीज में गलत टीम चयन ने भी नुकसान पहुंचाया। भारत ने मेलबर्न और सिडनी में दो स्पिनर्स खिलाए। मैनेजमेंट ने एक गेंदबाज या एक बल्लेबाज कम किया। इससे टीम को काफी नुकसान हुआ। 

Image Credit : BCCI


राहुल-गिल और पंत की लापरवाही भरी बल्लेबाजी

राहुल ने इस सीरीज में दो पारियों में जरूर अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन बाकी आठ पारियों में वह बेरंग दिखे। इसके अलावा शुभमन गिल तीन टेस्ट की पांच पारियों में महज 18.60 की औसत से 93 रन बना पाए। वहीं, पंत ने सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में जरूर आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन उससे पहले वह गलत शॉट खेलकर आउट होते रहे। पंत ने इस सीरीज में पांच मैचों में 28.55 की औसत से 255 रन बनाए। 

Image Credit : PTI/BCCI

मुख्य कोच गंभीर के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ पर भड़के सुनील गावस्कर

PTI
Read Now