अमर उजाला
Sat, 18 February 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है
मैच के तीसरे दिन शनिवार (18 फरवरी) को एक मजेदार तस्वीर वायरल हुई, इसमें कोहली काफी खुश दिखाई दे रहे हैं
मैच के दौरान कोहली जब ड्रेसिंग रूम में बैठे थे तो उनके लिए सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य कुछ लेकर बाहर आया
कोहली को जब उस सामान के बारे में पता चला तो वह काफी खुश हुए और ताली बजाई
फैंस ने सोशल मीडिया पर इस बात का अनुमान लगाया कि कोहली ने छोले भटूरे मंगवाए थे
कोहली खुद इंटरव्यू में बता चुके हैं उन्हें 'राम के छोले-भटूरे' काफी पसंद हैं
फैंस का मानना है कि विराट ने दिल्ली में होने पर इस मौके को नहीं जाने दिया और खान के लिए 'राम के छोले-भटूरे' मंगाए
भारत के लिए पहली पारी में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 44 रन की पारी खेली
मालदीव में जलवे बिखेर रहीं धनश्री वर्मा, समंदर किनारे दिखा हॉट अवतार