अमर उजाला
Sun, 24 September 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे खेला गया
इस मैच में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शतकीय पारी खेली। शुभमन ने 97 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से 104 रन और श्रेयस ने 90 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्के की मदद से 105 रन की पारी खेली
शुभमन के वनडे करियर का यह छठा और श्रेयस के वनडे करियर का तीसरा शतक रहा। दोनों के बीद दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 200 रन की साझेदारी हुई
यह भारत के लिए वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए यह भारत की ओर से तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है
तस्वीर में छिपा है तेंदुआ, हिम्मत है तो 21 सेकेंड में ढूंढकर दिखाइए