मांजरेकर ने किया ऋषभ पंत का समर्थन, कहा- उसकी आलोचना बंद करो
अमर उजाला
Wed, 1 January 2025
Image Credit : BCCI
संजय मांजरेकर ने आलोचनाओं से घिरे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का समर्थन करते हुए कहा कि ध्यान उनकी असफलताओं पर होना चाहिए ना कि उनके शॉट चयन पर।
Image Credit : BCCI
सुनील गावस्कर ने शनिवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में पंत की 'बेवकूफी भरे' शॉट के लिए उनकी आलोचना की।
Image Credit : BCCI
इसके अलावा रोहित शर्मा ने भी भारत की हार के बाद पंत को लताड़ लगाई थी। उन्होंने कहा था कि, पंत को यह समझने की जरूरत है कि उनसे क्या अपेक्षित है।
Image Credit : BCCI
दूसरी पारी में पंत कामचलाऊ स्पिनर ट्रेविस हेड की शॉर्ट पिच गेंद पर आउट हो गए जिसके कारण कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की।
Image Credit :
पंत के शॉट चयन को लेकर चल रही बहस पर टिप्पणी करते हुए मांजरेकर ने ट्वीट किया, पंत की आलोचना सिर्फ उनकी असफलताओं के लिए की जानी चाहिए, ना कि इस बात के लिए कि वह कैसे असफल होते हैं।
Image Credit : Twitter
उन्होंने आगे कहा- टेस्ट मैचों में उनका औसत 42 है और किसी भारतीय द्वारा खेली गई कम से कम तीन बेहतरीन पारियां हैं। 42 टेस्ट मैच में उन्होंने छह शतक और सात बार 90 से अधिक रन बनाए। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो पर्याप्त रन नहीं बना पा रहा और यही इसका सार है।
Image Credit : BCCI
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पंत को बल्ले से संघर्ष करते हुए देखा गया है जिसमें इस खिलाड़ी ने सात पारियों में 154 रन बनाए हैं।
Image Credit : BCCI
तस्वीर में 23 के बीच लिखा है 33, क्या आप 21 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं