'मैं कहीं नहीं जा रहा हूं', टेस्ट से संन्यास पर रोहित शर्मा ने बेबाकी से रखी राय

अमर उजाला

Sat, 4 January 2025

Image Credit : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। 
Image Credit : BCCI
मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने उन सभी रिपोर्ट्स का खंडन किया, जिसमें कहा जा रहा था कि वह टेस्ट से संन्यास लेने वाले हैं।
Image Credit : @ImRo45
रोहित ने कहा कि वह फॉर्म में नहीं हैं और सिर्फ इसी वजह से सिडनी टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। 
Image Credit : twitter
उन्होंने कहा कि भारत के लिए सिडनी टेस्ट जीतना और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को रिटेन करना ज्यादा जरूरी था और टीम के हित में उन्होंने ये फैसला लिया।
Image Credit : ICC
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित का बल्ला खामोश रहा है।  तीन मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 31 रन बना पाए हैं। उन्होंने इस सीरीज में 9, 3, 10, 6 और 3 रन की पारियां खेली हैं।
Image Credit : BCCI
इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में वह तीन टेस्ट में महज 93 रन बना पाए थे। भारतीय टीम घर में न्यूजीलैंड से 3-0 से हार गया था। इसके अलावा हिटमैन कप्तानी में भी प्रभावित नहीं कर सके। 
Image Credit : twitter

अर्जुन की तरह तेज हैं नजरें, तो तस्वीर में खोजकर दिखाएं एक चूहा

Adobe Stock
Read Now