टेस्ट में भविष्य को लेकर क्या बोले रोहित शर्मा?

अमर उजाला

Sat, 4 January 2025

Image Credit : ICC

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। 

Image Credit : BCCI
मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने उन सभी रिपोर्ट्स का खंडन किया, जिसमें कहा जा रहा था कि वह टेस्ट से संन्यास लेने वाले हैं।
Image Credit : twitter
इस दौरान रोहित ने टेस्ट में भविष्य पर बात की। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ अपने खेल को सुधारने पर ध्यान दे रहे हैं।
Image Credit : BCCI
उन्होंने कहा- अगर किसी व्यक्ति के पास माइक, लैपटॉप या कलम है तो वह क्या लिखता है या क्या बोलता है, इससे हमारी जिंदगी नहीं बदलती।
Image Credit : @ImRo45
उन्होंने आगे कहा- हम इतने साल से खेलते आ रहे हैं। ये लोग तय नहीं कर सकते कि हमें कब जाना चाहिए या कब नहीं खेलना चाहिए। मै समझदार इंसान हूं और परिपक्व भी। मैं दो बच्चों का पिता हूं लिहाजा मेरे पास भी थोड़ा दिमाग है कि जीवन में मुझे क्या चाहिए। 
Image Credit : twitter

रोहित ने कहा- जो कुछ भी लिखा जा रहा है वह हमारे नियंत्रण में नहीं है और जिस चीज पर हम नियंत्रण नहीं रख सकते, उस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हमें अपना गेम खेलना है और सोचना है कि कैसे जीत हासिल करें।

Image Credit : BCCI
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित का बल्ला खामोश रहा है।  तीन मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 31 रन बना पाए हैं। उन्होंने इस सीरीज में 9, 3, 10, 6 और 3 रन की पारियां खेली हैं।
Image Credit : Screen Grab

इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में वह तीन टेस्ट में महज 93 रन बना पाए थे। भारतीय टीम घर में न्यूजीलैंड से 3-0 से हार गया था।

Image Credit : twitter

'मैं कहीं नहीं जा रहा हूं', टेस्ट से संन्यास पर रोहित शर्मा ने बेबाकी से रखी राय

BCCI
Read Now