तूफानी पारी खेलकर ऋषभ पंत ने पूरे किए 5000 अंतरराष्ट्रीय रन

अमर उजाला

Sat, 4 January 2025

Image Credit : BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। 

Image Credit : BCCI
इस सीरीज का पांचवां मैच सिडनी में खेला जा रहा है। शनिवार को दूसरे दिन मुकाबले में ऋषभ पंत का बल्ला जमकर गरजा।
Image Credit : BCCI

दूसरी पारी में उन्होंने 33 गेंदों में 61 रन की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह छक्के और चार चौके लगाए।

Image Credit : BCCI
इसी के साथ पंत ने 5000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए। उन्होंने 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सबसे तेज पचासा लगाने वाले मेहमान बल्लेबाज बने।
Image Credit : BCCI

27 वर्षीय बल्लेबाज ने इस मुकाबले से पहले 42 टेस्ट, 31 वनडे और 76 टी20 मैच खेले हैं।

Image Credit : BCCI
इनमें उन्होंने क्रमश: 2847, 871 और 1209 रन बनाए हैं। सिडनी टेस्ट की पहली पारी में पंत ने 40 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में 61 रन बनाए। इस तरह उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5028 रन दर्ज हो गए।
Image Credit : BCCI

F की भीड़ में छिपे E को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप ढूंढ सकते हैं

अमर उजाला
Read Now