ऑस्ट्रेलिया ने कोहली का सिर्फ कैच नहीं मैच छोड़ दिया, हुई मीम्स की बौछार

अमर उजाला

Mon, 9 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत ने विश्व कप का आगाज जीत के साथ किया है। उसने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया

Image Credit : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया ने 200 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में एक वक्त टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट पर दो रन था। रोहित, ईशान और श्रेयस खाता खोले बिना पवेलियन लौटे
Image Credit : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया ने लगभग चौथा विकेट भी गिरा ही दिया था, लेकिन मिचेल मार्श ने विराट कोहली का आसान कैच छोड़ दिया
Image Credit : सोशल मीडिया

हेजलवुड के आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली ने पुल शॉट मारने की कोशिश की, जो की ऊंची उठ गई। मिड विकेट से मार्श और विकेटकीपर कैरी कैच लेने के लिए दौड़े

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

हालांकि, गेंद मार्श के शरीर से लगकर नीचे गिर गई। तब विराट कोहली 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने कोई गलती नहीं की। कैच छूटने पर ईशान किशन का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है

Video Credit : Star Sports

विराट कोहली ने इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए 85 रन की पारी खेली और केएल राहुल के साथ 165 रन की साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई

Image Credit : सोशल मीडिया
इस कैच छोड़ने की घटना पर काफी मीम बन रहे हैं। फैंस ने ऑस्ट्रेलिया का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि मार्श ने कैच नहीं मैच ड्रॉप कर दिया
Image Credit : सोशल मीडिया
कोहली के अलावा राहुल ने नाबाद 97 रन की पारी खेली। उन्होंने छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई 
Image Credit : सोशल मीडिया

सुरक्षा घेरा तोड़ कोहली के पास पहुंचा जार्वो, आईसीसी ने लगाया प्रतिबंध

सोशल मीडिया
Read Now