किस स्थान पर उपयोगी साबित होंगे नीतीश रेड्डी? इरफान पठान ने दिया जवाब
अमर उजाला
Mon, 6 January 2025
Image Credit : BCCI
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-3 से गंवानी पड़ी।
Image Credit : BCCI
इस हार के साथ टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर हो गई।
Image Credit : twitter
इस सीरीज में नीतीश कुमार रेड्डी को भारत की तरफ से डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने इसका भरपूर लाभ उठाया।
Image Credit : BCCI/Twitter
नीतीश ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा। उन्होंने 189 गेंदों का सामना किया और 114 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
Image Credit : BCCI/Twitter
आठवें नंबर पर उतरे नीतीश ने इस शानदार पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का लगाया। इस सीरीज की नौ पारियों में नीतीश ने कुल 298 रन बनाए।
Image Credit : BCCI/Twitter
अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने नीतीश रेड्डी की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है।
Image Credit : BCCI
उन्होंने कहा कि नीतीश नंबर छह पर बल्लेबाजी करते हुए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
Image Credit : BCCI
पठान ने कहा- जब उन्होंने शतक बनाया तो हम सभी को लगने लगा कि हमें एक ऐसा खिलाड़ी मिल गया है जो नंबर 8 या नंबर 7 पर नहीं बल्कि नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर सकता है। अगर वह लगातार नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर सकता है, तो मुझे लगता है कि उसमें वह क्षमता है, भारत के पास एक शानदार खिलाड़ी है, जो काफी हद तक संयोजन को सुलझा सकता है।
Image Credit : BCCI
तस्वीर में P को खोजने में बड़े-बड़े धुरंधर फेल, क्या आप 15 सेकेंड में खोज सकते हैं?