ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, पहले जत्थे में गिल-यशस्वी भी रहे शामिल
अमर उजाला
Sun, 10 November 2024
Image Credit : @ShubmanGill
भारतीय टीम का पहला जत्था पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रविवार की रात ऑस्ट्रेलिया के रवाना हुआ।
Image Credit : mohammedsirajofficial
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा इसके लिए टीम मुंबई एयरपोर्ट से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है।
Image Credit : @ShubmanGill
भारतीय टीम इस दौरे के लिए दो चरणों में जाएगी। दूसरा जत्था सोमवार को रवाना होगा।
Image Credit : ANI
पहले जत्थे के साथ सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, आकाश दीप सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ रवाना हुए हैं।
Image Credit : ANI
यह सभी रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और सरफराज खान भी पहले जत्थे में शामिल थे।
Image Credit : ANI
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के शुरुआती टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया जाने पर संशय बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित फिलहाल इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे जिससे उनके पहले मैच में खेलने पर अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।
Image Credit : BCCI
भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि अगर उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचना है तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-0 की जीत दर्ज करनी होगी।
Image Credit : BCCI
न्यूजीलैंड ने भारत को हाल ही में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में एकतरफा अंदाज में हराया था। न्यूजीलैंड पहली ऐसी टीम बनी थी जिसने भारत को उसी के जमीन पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।
Image Credit : twitter
भारत की जीत का सिलसिला टूटा, स्टब्स ने वरुण की मेहनत पर फेरा पानी