बुमराह के बढ़े वर्कलोड से बिफरे हरभजन, बोले- उससे अतिरिक्त मेहनत करवाई गई
अमर उजाला
Mon, 6 January 2025
Image Credit : Jay Shah/ANI
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-3 से गंवानी पड़ी।
Image Credit : BCCI
इस हार के साथ टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर हो गई।
Image Credit : Twitter
इस सीरीज में भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
Image Credit : Twitter
तेज गेंदबाज ने पांच मैचों की नौ पारियों में 32 विकेट हासिल किए। इनमें तीन पांच विकेट हॉल भी शामिल हैं।
Image Credit : BCCI
बुमराह ने इस सीरीज में कुल 151.2 ओवर गेंदबाजी की। सिडनी टेस्ट में उनकी कमर में कुछ परेशानी हुई जिसके कारण वह दूसरी पारी में गेंदबाजी भी नहीं कर सके।
Image Credit : BCCI
अब हरभजन सिंह ने बुमराह पर पड़े अतिरिक्त भार पर चर्चा की। उन्होंने कहा- अगर जसप्रीत बुमराह नहीं होते तो भारत 5-0 से या 4-0 से हार जाता।
Image Credit : BCCI
भज्जी ने कहा- बुमराह से काफी मेहनत करवाई गई है। ट्रेविस हेड आया तो बुमराह को गेंद दो, लाबुशेन आया तो बुमराह को गेंद दो, स्टीव स्मिथ आया तो बुमराह को गेंद दो। आखिर वह कितने ओवर फेंकेंगे।
Image Credit : BCCI
हरभजन ने कहा- उनकी कमर टूट गई है। टीम प्रबंधन को तय करना होगा कि आखिर वह कितने ओवर डालेंगे।
Image Credit : BCCI
धनश्री या चहल, कौन ज्यादा अमीर? यहां जानें दोनों की कुल संपत्ति