अमर उजाला
Mon, 11 November 2024
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है।
इस दौरे के लिए रवाना होने से पहले कोच गौतम गंभीर ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हर्षित राणा और नीतीश रेड्डी के चयन का समर्थन किया
ऐसी खबरें आई थीं कि टीम मैनेजमेंट हर्षित और नीतीश के चयन पर बंटा हुआ है। कुछ खिलाड़ी इन दोनों के चयन से खुश नहीं हैं
सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इन दोनों ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। हालांकि, गंभीर ने दोनों के चयन का समर्थन किया है
हर्षित राणा को इंडिया-ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं भेजने पर गंभीर ने कहा- उन्होंने असम के खिलाफ एक प्रथम श्रेणी मैच खेला है।
गंभीर ने कहा, 'गेंदबाजी कोच, फिजियो ने सोचा कि हर्षित ने काफी अभ्यास कर लिया है। इसलिए हमने उन्हें नहीं भेजने का फैसला किया
गंभीर ने नीतीश रेड्डी को लेकर कहा, 'उनमें क्षमता है और वह निश्चित रूप से भविष्य के लिए स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं।
टेस्ट सीरीज के लिए शार्दुल ठाकुर को नजरअंदाज करने पर गंभीर ने कहा, 'हमने सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है। यह आगे बढ़ने के बारे में है।'
गंभीर ने कहा- जरूरत पड़ने पर नीतीश हमारे लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।
'सोशल मीडिया से क्या बदलेगा? दबाव में नहीं हूं', हार के बाद आलोचना पर बोले गंभीर