IND vs AUS: गंभीर ने हर्षित-नीतीश के चयन का किया समर्थन, शार्दुल पर कही यह बात

अमर उजाला

Mon, 11 November 2024

Image Credit : BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। 

Image Credit : Twitter

इस दौरे के लिए रवाना होने से पहले कोच गौतम गंभीर ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हर्षित राणा और नीतीश रेड्डी के चयन का समर्थन किया

Image Credit : BCCI

ऐसी खबरें आई थीं कि टीम मैनेजमेंट हर्षित और नीतीश के चयन पर बंटा हुआ है। कुछ खिलाड़ी इन दोनों के चयन से खुश नहीं हैं

Image Credit : IPL/BCCI

सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इन दोनों ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। हालांकि, गंभीर ने दोनों के चयन का समर्थन किया है

Image Credit : twitter

हर्षित राणा को इंडिया-ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं भेजने पर गंभीर ने कहा- उन्होंने असम के खिलाफ एक प्रथम श्रेणी मैच खेला है। 

Image Credit : IPL/BCCI

गंभीर ने कहा, 'गेंदबाजी कोच, फिजियो ने सोचा कि हर्षित ने काफी अभ्यास कर लिया है। इसलिए हमने उन्हें नहीं भेजने का फैसला किया

Image Credit : IPL/BCCI

गंभीर ने नीतीश रेड्डी को लेकर कहा, 'उनमें क्षमता है और वह निश्चित रूप से भविष्य के लिए स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं।

Image Credit : IPL/BCCI

टेस्ट सीरीज के लिए शार्दुल ठाकुर को नजरअंदाज करने पर गंभीर ने कहा, 'हमने सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है। यह आगे बढ़ने के बारे में है।'

Image Credit : PTI

गंभीर ने कहा- जरूरत पड़ने पर नीतीश हमारे लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।

Image Credit : IPL/BCCI

'सोशल मीडिया से क्या बदलेगा? दबाव में नहीं हूं', हार के बाद आलोचना पर बोले गंभीर

BCCI
Read Now