BGT हारने के बावजूद यशस्वी जायसवाल के हौसले बुलंद, बोले- हम और मजबूत होकर लौटेंगे
अमर उजाला
Mon, 6 January 2025
Image Credit : BCCI
भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के अपने पहले दौरे को सीखने वाला अनुभव बताया और ऑस्ट्रेलिया से 1-3 से हारकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाने के बाद और मजबूत होकर लौटने का संकल्प लिया।
Image Credit : twitter
इस सीरीज में 43.44 की औसत से 391 रन बनाकर दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे जायसवाल ने पर्थ टेस्ट में 161 रन की शानदार पारी खेली जिसने भारत की 295 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई।
Image Credit : BCCI
जायसवाल ने दो अर्धशतक भी लगाए लेकिन भारत रविवार को सिडनी में पांचवां और अंतिम टेस्ट छह विकेट से हारने के बाद एक दशक में पहली बार ट्रॉफी बरकरार रखने में विफल रहा।
Image Credit : BCCI
जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, मैंने ऑस्ट्रेलिया में बहुत कुछ सीखा। दुर्भाग्य से, परिणाम वह नहीं था जिसकी हमें उम्मीद थी लेकिन हम और मजबूत होकर लौटेंगे। आपका समर्थन ही सब कुछ है।
Image Credit : yashasvijaiswal28
इस हार ने भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को भी तोड़ दिया। अब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
Image Credit : twitter
किस स्थान पर उपयोगी साबित होंगे नीतीश रेड्डी? इरफान पठान ने दिया जवाब