रविचंद्रन अश्विन ने इस मामले में अनिल कुंबले को छोड़ा पीछे

अमर उजाला

Thu, 9 February 2023

Image Credit : BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज गुरुवार (नौ फरवरी) को शुरू हुई

Image Credit : BCCI

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मैच के पहले दिन एक बड़ी उपलब्धि हासिल की

Image Credit : सोशल मीडिया

रविचंद्रन अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में 450 विकेट पूरे कर लिए

Image Credit : सोशल मीडिया

अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 450 विकेट पूरे करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए, उन्होंने 89वें टेस्ट में यह आंकड़ा छू लिया

Image Credit : सोशल मीडिया

अश्विन से तेज सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 450 विकेट लिए थे, मुरलीधरन ने 80 मैच में यह उपलब्धि हासिल किए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

अश्विन के 450वें शिकार एलेक्स कैरी बने, उन्होंने 54वें ओवर की पहली गेंद पर कैरी को क्लीन बोल्ड कर दिया

Image Credit : सोशल मीडिया

अश्विन इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज हैं, उनसे पहले अनिल कुंबले ने ऐसा किया था

Image Credit : सोशल मीडिया

कुंबले के टेस्ट में 619 विकेट हैं, भारत के पूर्व कप्तान कुंबले की बात करें तो उन्होंने अपने 93वें टेस्ट में 450वां विकेट लिया था

Image Credit : सोशल मीडिया

अश्विन ने कुंबले की तुलना में चार टेस्ट कम खेलकर 450 विकेट पूरे किए

Image Credit : सोशल मीडिया

ये है दुनिया का सबसे बड़ा पत्ता

istock
Read Now