अमर उजाला
Fri, 27 December 2024
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी एमसीजी की सुरक्षा में चूक देखने को मिली।
एक शख्स स्टैंड से निकलकर सीधे ग्राउंड में पहुंचा और उसने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करने की कोशिश की।
पहले वह शख्स भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास पहुंचा और फिर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली से मिला।
विराट कोहली ने थोड़ी सी मुलाकात उस शख्स से की, लेकिन जल्द ही सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़कर मैदान से बाहर कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया की पारी के 97वें ओवर के बीच में एक शख्स दर्शकदीर्घा से निकलकर सीधे मैदान पर पहुंचा। भारतीय टीम उस समय फील्डिंग कर रही थी।
शख्स विराट कोहली के कंधे पर हाथ रखकर आराम से घूमता दिखा। मेलबर्न में इस तरह की सुरक्षा में चूक होता देखना चिंता का विषय है
This browser does not support the video element.
मैच के बाद इस फैन पर एक्शन लिया जा सकता है। मैच में रुकावट डालने के लिए उस पर कार्रवाई भी हो सकती है।
तस्वीर में 67 के बीच लिखा है 77, जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं