अमर उजाला
Thu, 12 December 2024
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज रोमांचक हो चली है। दो मैचों के बाद सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है
तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाना है। यह वही मैदान है जहां भारत ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म की थी
गाबा की पिच को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है। गाबा के पिच क्यूरेटर ने कहा था कि पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल होगी
गाबा टेस्ट में जिस पिच पर भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच होना है, उसकी तस्वीरें सामने आई है। ग्रीन टॉप विकेट देखकर गेंदबाज खुश हो जाएंगे
विकेट काफी हरा-भरा दिख रहा है और इस पर लगातार रोल किया जा रहा है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5.50 बजे से शुरू होगा
भारतीय टीम 2021 के अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी और सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त हासिल करना चाहेगी
हेजल के लिए युवराज को बेलने पड़े थे पापड़, फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी