रेड बॉल और पिंक बॉल में कौन सी गेंद होती है ज्यादा स्विंग?
अमर उजाला
Fri, 6 December 2024
Image Credit : सोशल मीडिया
भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। एडिलेड में दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है।
Image Credit : BCCI
यह डे-नाइट टेस्ट है, जिसमें पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है। हम यहां आपको रेड बॉल और पिंक बॉल में अंतर बताएंगे।
Image Credit : ANI
इन दोनों गेंदों में पहला अंतर रंग का होता है। पिंक बॉल को डे नाइट टेस्ट के लिए ही बनाया गया था।
Image Credit : X
दरअसल, फ्लड लाइट में रेड बॉल नहीं दिखती है। इस स्थिति में पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जाता है। दिन में रेड बॉल को देखने में कोई दिक्कत नहीं होती है।
Image Credit : India Today Photo
पिंक बॉल और रेड बॉल की सिलाई में इस्तेमाल किए जाने वाले धागे भी अलग रंग के होते हैं। पिंक बॉल में काले रंग जबकि रेड बॉल में सफेद धागे का इस्तेमाल किया जाता है।
Image Credit : India Today Photo
दोनों गेंदों को चमकाने के लिए पॉलिश का इस्तेमाल किया जाता है। पिंक बॉल ज्यादा चमकती है जबकि रेड बॉल की चमक कम होती है। यही कारण है कि पिंक बॉल रोशनी में साफ दिखाई देती है।
Image Credit : ANI
रेड बॉल की तुलना में पिंक बॉल स्विंग भी अधिक करती है। शुरुआती ओवरों में इसका प्रभाव देखने को मिलता है।
Image Credit : ANI
पिंक बॉल और रेड बॉल के वजन में कोई अंतर नहीं होता है। दोनों का वजन 156-161 ग्राम के बीच होता है।
Image Credit : सोशल मीडिया
जब देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण में पहुंचे सचिन तेंदुलकर