अमर उजाला
Sun, 24 September 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे खेला गया। शुभमन ने इस मैच में 92 गेंदों में शतक लगाया
यह शुभमन गिल के वनडे करियर का छठा शतक और ओवरऑल नौवां शतक रहा। वनडे में छह शतक के अलावा वह टेस्ट में दो और टी20 में एक शतक लगा चुके हैं
इंदौर में यह शुभमन का दूसरा शतक रहा। इससे पहले उन्होंने इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में खेले गए वनडे में 112 रन की पारी खेली थी
इसी के साथ शुभमन वनडे में भारत के लिए सबसे तेज (पारी के हिसाब से) छह शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ा
शुभमन ने 35 वनडे पारियों में छठा शतक लगाया। वहीं, धवन ने 46 वनडे पारियों में ऐसा किया था। लिस्ट में तीसरे नंबर पर 53 पारियों के साथ केएल राहुल हैं
वहीं, चौथे नंबर पर 61 पारियों के साथ विराट कोहली हैं। गौतम गंभीर ने 68 पारियों में छठा शतक जड़ा था। इस लिस्ट में वह पांचवें नंबर पर हैं
चांद की खौफनाक रात के बाद चंद्रयान 3 के जागने की उम्मीद कितनी?