अमर उजाला
Sun, 24 September 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे खेला गया
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 399 रन बनाए
भारत की ओर से इस मैच में 18 छक्के लगे। शुभमन ने 4, श्रेयस और राहुल ने 3-3, सूर्यकुमार ने 6 और ईशान ने 2 छक्के लगाए
1971 से वनडे खेला जा रहा है और 52 साल के वनडे इतिहास में टीम इंडिया इस फॉर्मेट में 3000 छक्के पूरे करने वाली पहली टीम बन गई है
भारत की ओर से अब तक वनडे में 3007 छक्के लगे हैं। वहीं, वेस्टइंडीज 2953 छक्के के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान की ओर से 2566 छक्के लगे हैं
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शुभमन ने 104, श्रेयस ने 105 और कप्तान राहुल ने 52 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार 37 गेंदों में 72 रन बनाकर नाबाद रहे
वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय, टॉप-6 में सूर्यकुमार