अमर उजाला
Tue, 9 January 2024
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 11 जनवरी को मोहाली में शुरू होगी
सीरीज के लिए अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का चयन टीम में हुआ है
विराट कोहली के पास सीरीज के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा
कोहली टी20 क्रिकेट में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में शतक लगा सकते हैं
विराट ने टी20 फॉर्मेट में अब तक 99 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं
कोहली सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं
क्रिस गेल ने अपने टी20 करियर में 110 बार 50+ स्कोर बनाए हैं
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 107 बार 50+ स्कोर बनाए हैं
कोहली अगर एक बार और 50 रन का आंकड़ा पार करते हैं तो वह टी20 में 100 बार 50+ स्कोर बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे
सिर्फ बाज की नजर वाले ही तस्वीर में 13 सेकेंड के अंदर सांप खोज सकते हैं