अमर उजाला
Thu, 11 January 2024
भारत और अफगानिस्तान के बीच मोहाली में खेले जा रहे पहले टी20 में भारतीय पारी के दौरान एक समय माहौल तनावग्रस्त हो गया, जब कप्तान रोहित शर्मा रन आउट हो गए
दरअसल, हिटमैन भारत की टी20 टीम में 14 महीने बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए। जवाब में भारतीय पारी के पहले ओवर में ही रोहित खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए
हालांकि, अपने आउट होने के तरीके से कप्तान खुश नहीं दिखे और उन्होंने शुभमन गिल के सामने नाराजगी जाहिर भी की
दोनों के बीच लाइव मैच में बीच मैदान बहस देखने को मिली। यह पूरी घटना भारतीय पारी के पहले ओवर की है
दरअसल, भारतीय पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित ने आगे बढ़कर मिड ऑफ में शॉट खेला और रन के लिए दौड़े
मिड ऑफ में खड़े जादरान से मिसफील्ड हुआ और जितनी देर में उन्होंने गेंद पकड़कर स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया, रोहित तब तक नॉन स्ट्राइकर एंड जो कि डेंजर एंड था, वहां तक पहुंच गए थे
रोहित ने रन के लिए कॉल किया था और शुभमन उन्हें प्रतिक्रिया देने की बजाय गेंद की तरफ ही देखते रह गए और जब तक उन्होंने रन के लिए मना किया तब तक रोहित नॉन स्ट्राइकर एंड पर पहुंच चुके थे
दोनों एक ही छोर पर थे, लेकिन शुभमन के क्रीज के अंदर होने के कारण रोहित को रन आउट होना पड़ा
This browser does not support the video element.
रोहित इस पर नाखुश दिखे। उनका गुस्सा शुभमन पर फूट पड़ा। वह गिल को कुछ कहते हुए भी दिखे। इस पर गिल भी कुछ सफाई पेश करते दिखे
This browser does not support the video element.
हालांकि, यह रोहित की नाराजगी दूर करने के लिए काफी नहीं था। रोहित गुस्से में पवेलियन लौटे। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर बहस छिड़ गई है
क्या तस्वीर में कुत्तों के बीच छिपी रानी को ढूंढ लेंगे?