अमर उजाला
Sun, 16 April 2023
कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को शानदार शतक लगाया
अय्यर इस सीजन में शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए शतक जड़ा था
वेंकटेश ने 51 गेंद की पारी में 104 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और नौ छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 203.92 का रहा
अय्यर की पारी को रिले मेरेडिथ ने समाप्त किया। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर मेरेडिथ ने उन्हें डुआन यानसेन के हाथों कैच कराया
वेंकटेश अय्यर ने वानखेड़े स्टेडियम में शतक लगाकर कोलकाता के लिए आईपीएल में सेंचुरी के सूखे को समाप्त कर दिया
कोलकाता के लिए पिछला शतक न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम ने लगाया था। 2008 में मैकुलम ने आईपीएल इतिहास के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 158 रन की पारी खेली थी
वेंकटेश इस सीजन ज्यादातर इम्पैक्ट प्लेयर रूल के तहत ही खेले हैं, गेंदबाजी के समय उन्हें रिप्लेस कर दिया जाता है, ऐसे में वेंकटेश मैच में एक स्पेशल इम्पैक्ट रहे हैं
18.50 करोड़ के सैम करन ने लखनऊ के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड