कोलकाता नहीं तो ये टीम श्रेयस अय्यर पर लगा सकती है बोली, गावस्कर की भविष्यवाणी

अमर उजाला

Mon, 18 November 2024

Image Credit : Twitter

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिताब विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर उन मार्की खिलाड़ियों में शामिल होंगे, जो इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी 2025 में उतरेंगे।

Image Credit : IPL/BCCI

अय्यर ने आईपीएल 2024 में केकेआर को खिताब दिलाया, लेकिन मेगा नीलामी से पहले वह फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज कर दिए गए।

Image Credit : IPL/BCCI

मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाली है। इससे पहले महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने श्रेयस को लेकर भविष्यवाणी की है

Image Credit : IPL/BCCI

गावस्कर का मानना है कि केकेआर नीलामी में श्रेयस को खरीद सकती है। उन्होंने उस टीम का भी नाम बताया जो केकेआर के नहीं खरीदने पर श्रेयस पर बोली लगा सकती है

Image Credit : PTI

उन्होंने कहा, 'अगर केकेआर बोली नहीं लगाती है तो मुझे लगता है कि दिल्ली बोली लगाएगी। दिल्ली को उनकी जरूरत होगी क्योंकि अगर ऋषभ पंत उनकी टीम में नहीं होंगे तो उन्हें भी कप्तान ढूंढना होगा।

Image Credit : IPL

गावस्कर ने कहा, 'इसलिए मुझे लगता है कि दिल्ली निश्चित रूप से उन्हें खरीदने की कोशिश करेगी, या फिर आरटीएम कार्ड का उपयोग करके नीलामी में ऋषभ पंत को अपनी टीम में वापस लाएगी।'

Image Credit : IPL/BCCI

केकेआर ने आगामी मेगा नीलामी से पहले छह खिलाड़ियों - सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को रिटेन किया।

Image Credit : IPL/BCCI

रिंकू 13 करोड़ रुपये की राशि के साथ केकेआर के शीर्ष रिटेन हैं, जबकि वरुण, सुनील और रसेल को 12 करोड़ रुपये के लिए बरकरार रखा गया है। हर्षित और रमनदीप को अनकैप्ड खिलाड़ी श्रेणी के तहत 4 करोड़ रुपये में साइन किया गया।

Image Credit : IPL/BCCI

तस्वीर में K के बीच लिखा है F, क्या आप 10 सेकेंड में खोज सकते हैं?

अमर उजाला
Read Now