ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं खेले शमी तो ये 5 गेंदबाज बन सकते हैं रिप्लेसमेंट

अमर उजाला

Sun, 6 October 2024

Image Credit : BCCI/PTI/ANI

मोहम्मद शमी ने बुधवार को एक पोस्ट में उन रिपोर्टों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि उनका भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलना संदिग्ध है। 

Image Credit : BCCI/PTI/ANI

शमी टखने की चोट के कारण एक्शन से बाहर हैं। वनडे विश्व कप 2023 में यादगार प्रदर्शन के बाद शमी की चोट की सर्जरी हुई और तब से वह इससे उबर रहे हैं।

Image Credit : BCCI/PTI/ANI

उम्मीद की जा रही है कि यह स्टार तेज गेंदबाज इस साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करेगा।

Image Credit : BCCI/PTI/ANI

मोहम्मद शमी ने एक्स पर लिखा, 'इस तरह की निराधार अफवाहें क्यों? मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और उबरने के लिए अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा हूं। 

Image Credit : BCCI/PTI/ANI

शमी ने कहा, 'न तो बीसीसीआई और न ही मैंने कहा है कि मैं बॉर्डर गावस्कर सीरीज से बाहर हूं। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि नकली और झूठी खबरें न फैलाएं, खासकर मेरे बयान के बिना।'

Image Credit : Twitter

हालांकि, अगर शमी इस सीरीज में नहीं खेलते हैं तो पांच तेज गेंदबाज हैं जो उन्हें टीम इंडिया में रिप्लेस कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

Image Credit : Twitter

भारतीय टीम की नई खोज आकाश दीप ने अपनी स्विंग से काफी प्रभावित किया है और टीम मैनेजमेंट बुमराह, सिराज और आकाश की तिकड़ी को मौका दे सकता है

Image Credit : twitter

2. यश दयाल

दोनों तरह की स्विंग कराने में माहिर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को भी मौका मिल सकता है। ऑस्ट्रेलिया में पर्थ जैसी पिच पर वह घातक हो सकते हैं

Image Credit : IPL/BCCI

3. मुकेश कुमार

मुकेश ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वह भारतीय सेटअप का हिस्सा हैं और ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भी उन्हें मौका मिल सकता है
Image Credit : PTI

4. प्रसिद्ध कृष्णा

लंबे समय तक चोटिल रहने के बाद प्रसिद्ध ने मैदान पर वापसी कर ली है। वह ईरानी कप का हिस्सा रहे थे। उन्हें उनकी हाइट और डेक पर जोर से गेंद को हिट करने की उनकी क्षमता की वजह से चुना जा सकता है

Image Credit : PTI

5. मयंक यादव

मयंक ने चोट से वापसी धमाकेदार अंदाज में की। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए शामिल किया गया है। इस सीरीज में अच्छी गेंदबाजी ऑस्ट्रेलिया का टिकट दिला सकती है। उनकी स्पीड ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर कहर बरपा सकती है

Image Credit : IPL

IPL में धोनी के भविष्य को लेकर कैफ का बड़ा बयान, नियमों पर कही यह बात

IPL/BCCI
Read Now