अमर उजाला
Wed, 11 September 2024
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप को शुरू होने में अब बस कुछ दिनों का वक्त बचा है।
इससे पहले आईसीसी ने टिकटों की कीमत की घोषणा कर दी है। मैच टिकट सिर्फ पांच दिरहम (114.28 रुपये) से शुरू होंगे
18 साल से कम उम्र के फैंस के लिए प्रवेश मुफ्त होगा। इस टूर्नामेंट में फैंस की उपस्थिति बढ़ाने के लिए आईसीसी ने कई कदम उठाए हैं
यूएई में होने वाले इस टूर्नामेंट में फैंस की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा पर एक लेजर शो भी किया गया
तीन अक्तूबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में 18 दिनों में 23 मैचों में 10 टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी
टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है: ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका और ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड शामिल हैं।
प्रत्येक टीम अपने ग्रुप में अन्य चार टीमों से मैच खेलेंगी, जिसमें शीर्ष दो टीमें नॉकआउट में पहुंचेंगी
टूर्नामेंट शारजाह में शुरू होगा, जिसमें बांग्लादेश 3 अक्तूबर को स्कॉटलैंड का सामना करेगा। सेमीफाइनल दुबई में 17 अक्तूबर और शारजाह में 18 अक्तूबर को होंगे
फाइनल दुबई में 20 अक्तूबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट से पहले टीमें 28 सितंबर से 1 अक्तूबर तक चलने वाले वॉर्म-अप मैचों में हिस्सा लेंगी।
आईपीएल के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट