'मुझे घर में भी घुसना होता है...', पत्नी रितिका से क्यों डरते हैं रोहित?

अमर उजाला

Mon, 8 April 2024

Image Credit : Rohit Sharma/Instagram

रोहित शर्मा इन दिनों आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं। रविवार को मुंबई की जीत में हिटमैन ने 49 रन की कमाल की पारी खेली

Image Credit : IPL
इस पारी की बदौलत हिटमैन की टीम इस सीजन अपना पहला मुकाबला जीतने में कामयाब रही। लगातार तीन हार के बाद यह जीत मिली
Image Credit : IPL

इससे पहले रोहित एक कमेडी शो में भी पहुंचे थे, जिसे कमेडियन कपिल शर्मा होस्ट करते हैं। इस शो में वह श्रेयस अय्यर के साथ पहुंचे थे

Image Credit : instagram

शो के दौरान कपिल ने पूछा कि क्या किसी खिलाड़ी ने उनसे छक्के नहीं लगाने का अनुरोध किया है, क्योंकि उनकी प्रेमिका स्टेडियम में मौजूद थीं?

Image Credit : सोशल मीडिया

रोहित ने जवाब देते हुए कहा- हां, बिल्कुल, हमारी इस तरह की बातचीत हुई है, लेकिन मैं उन्हें बताता हूं कि स्टेडियम में आपकी प्रेमिका मौजूद हैं, जबकि मेरी पत्नी मैच देख रही है

Image Credit : Rohit Sharma/Instagram

रोहित ने कहा- रितिका पूरे मैच के दौरान मेरे अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रार्थना करती रहती है, जो कि मेरे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है

Image Credit : सोशल मीडिया

फिर कपिल शर्मा ने सवाल पूछने के लिए रितिका सजदेह की ओर रुख किया। उन्होंने पूछा- रोहित को एक पति या एक क्रिकेटर के रूप में मैनेज करना मुश्किल है?

Image Credit : सोशल मीडिया

रितिका ने जवाब दिया- एक पति के रूप में। एक कप्तान के रूप में उनके पास उन्हें मैनेज करने के लिए उनकी टीम है। मुझे कुछ नहीं करना है

Image Credit : सोशल मीडिया

इस पर रोहित ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा, 'रितिका मैदान में नहीं आ सकती हैं और न ही ड्रेसिंग रूम में, लेकिन मुझे घर में प्रवेश करना होता है। वह वहां की कप्तान हैं।'

Image Credit : सोशल मीडिया

अगर सूर्य गायब हो जाए तो पृथ्वी पर क्या होगा?

pexel
Read Now