अमर उजाला
Sat, 8 February 2025
पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को कौन नहीं जानता। अपनी रफ्तार से दुनिया भर के बल्लेबाजों में खौफ जगाने वाले इस गेंदबाज ने एक भावुक कहानी सुनाई है
शोएब अख्तर ने 'द ग्रेटेस्ट राइवेलरी' से बताया, 'मेरी मां ने मुझसे कहा था कि जब मैं पैदा हुआ था तो मेरे पैरों में दिक्कत थी।
अख्तर ने कहा, 'मैं चल नहीं सकता था, लेकिन जैसा कि आप देख सकते हैं, नौ साल की उम्र में एक चमत्कार हुआ
अख्तर ने कहा, 'नौ साल की उम्र में मैंने अचानक से दौड़ना शुरू कर दिया। मैं रोशनी की गति से दौड़ रहा था।'
अख्तर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गति से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2003 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी
अख्तर ने अब तक 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 178 विकेट, वनडे में 247 विकेट और टी20 में 19 विकेट हैं
द्रविड़ के बाद अब यह भारतीय कोच भी राजस्थान टीम से जुड़ने को तैयार, जानें