अमर उजाला
Tue, 25 March 2025
जब इम्पैक्ट प्लेयर नियम को पहली बार आईपीएल में लागू किया गया था तो धोनी इसकी जरूरत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे
हालांकि, अब वह इसे टी20 क्रिकेट के विकास के एक हिस्से के रूप में देखते हैं। इस नियम को लेकर धोनी ने खुद बातचीत की है
धोनी हालांकि खुद को इम्पैक्ट प्लेयर नहीं मानते हैं क्योंकि वह अब भी अपनी टीम के पहली पसंद के विकेटकीपर हैं
धोनी ने जियो हॉटस्टार से कहा, 'जब पहली बार यह नियम लागू किया गया तो मुझे लगा कि वास्तव में इसकी जरूरत नहीं है। कुछ हद तक इसने मेरी मदद की और नहीं भी की। मैं अभी विकेटकीपिंग कर रहा हूं इसलिए मैं इंपैक्ट प्लेयर नहीं हूं।'
उन्होंने कहा, 'मुझे इसके अनुसार ही आगे बढ़ना होगा। कई लोगों का कहना है कि इस नियम के कारण बड़े स्कोर बन रहे हैं लेकिन मेरा मानना है कि खिलाड़ियों की सहज होकर खेलने से ऐसा हो रहा है।'
इस नियम की भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों ने आलोचना की है।
इन दोनों का मानना है कि इससे ऑल राउंडर प्रभावित हो रहे हैं क्योंकि टीम इंपैक्ट प्लेयर की भूमिका के लिए आक्रामक बल्लेबाजों को चुन रही हैं।
धोनी ने कहा कि इस नियम से टीमों को कड़ी परिस्थितियों में एक अतिरिक्त बल्लेबाज रखने का मौका मिल रहा है।
उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि एक अतिरिक्त बल्लेबाज रखने के कारण बड़े स्कोर बन रहे हैं। यह मानसिकता से जुड़ा है। टीमों के पास अब एक अतिरिक्त बल्लेबाज की सुविधा है, इसलिए वे अधिक आक्रामक तरीके से खेलते हैं।'
धोनी ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि सभी चार या पांच अतिरिक्त बल्लेबाजों का उपयोग किया जा रहा है, यह सिर्फ उस बल्लेबाज के होने से मिला आत्मविश्वास है। टी20 क्रिकेट इसी तरह विकसित हुआ है।'
केएल राहुल के घर आई नन्ही परी, आथिया ने बेटी को दिया जन्म