अमर उजाला
Fri, 15 November 2024
भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की और शतक जड़ा
तिलक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में भी शतक लगाया था और वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार दो मैचों में शतक जड़ने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए
तिलक से पहले फ्रांस के गस्टव मैकॉन, दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसोयू, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और भारत के संजू सैमसन ऐसा कर चुके हैं
तिलक ने 41 गेंदों पर शतक पूरा किया और वह भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं
तिलक ने 47 गेंदों पर नौ चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 120 रन बनाए। तिलक और सैमसन की बेहतरीन पारी से भारत ने 20 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाए जो टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है
सैमसन तथा तिलक ने तूफानी बल्लेबाजी कर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। सैमसन और तिलक ने इसके साथ ही टी20 में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी की
अंशुल कंबोज से पहले ये 5 भारतीय ले चुके पारी में 10 विकेट, देखें पूरी लिस्ट