अमर उजाला
Wed, 22 February 2023
क्रिकेटर शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं
धवन इंस्टाग्राम पर तरह-तरह की रील्स शेयर करते हैं, बुधवार को भी उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ एक रील शेयर की
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने शिखर धवन के साथ डबल एक्सएल (Double XL) मूवी में काम किया था
इसके बाद से ही दोनों की नजदीकियों की खबरें भी आईं, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है
धवन ने जो रील शेयर किया है, उसमें हुमा उनकी बीवी बनी हैं, इसके कैप्शन में धवन ने लिखा- हुमा यह तुमने क्या किया? साथ ही खूब हंसने वाला इमोजी भी लगाया है
रील पंजाबी में हैं, वीडियो की शुरुआत में धवन हैलो कहते हैं, जवाब में हुमा भी हैलो कहती हैं और फिर बोलती हैं- हमारी शादी नहीं हो सकती
इस पर धवन कहते हैं- क्यों क्या हुआ? कल ही तो अपनी शादी हुई है! इस पर हुमा कहती हैं- ओह! सॉरी, फोन आपको लग गया था और फिर मुंह बनाने वाला पोज देती हैं
वीडियो के आखिर में धवन मुस्कुराते हुए फोन रखते हैं और फिर सोच में पड़ जाते हैं, आखिर में हुमा सिर पकड़ लेती हैं
यानी हुमा रील में धवन की पत्नी बनी हैं, लेकिन उनका चक्कर किसी और से चल रहा होता है और उन्हें धोखा दे रही होती हैं, भोले धवन इसे समझ नहीं पाते हैं
This browser does not support the video element.
इस रील को करीब दो लाख लोगों ने पंसद किया है, कुछ फैंस ने तो कमेंट में धवन और हुमा के बीच कोई खिचड़ी पकने के भी कयास भी लगाए हैं
सोशल मीडिया पर छाईं सिद्धू की बेटी राबिया, ग्लैमर से बढ़ाया इंटरनेट का पारा