अमर उजाला
Mon, 13 March 2023
भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में पहुंच गया है
फाइनल में भारत का मुकाबला सात से 11 जून तक ऑस्ट्रेलिया से होगा
भारतीय टीम 11वीं बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है, अब तक पांच बार जीत मिली
भारत सबसे पहले 1983 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था, तब उसे जीत मिली थी
टीम इंडिया 1983 के बाद साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में गई थी, वहां न्यूजीलैंड से हार मिली
साल 2002 में भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा, श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता बना
2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारी थी
2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी टी20 विश्व कप का फाइनल खेला, पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बना था
2011 में भारत धोनी की कप्तानी में विश्व कप का फाइनल खेला, श्रीलंका को हराकर चैंपियन बना
2013 में भारत धोनी की कप्तानी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला, इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बना
2014 में टीम इंडिया टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची, श्रीलंका के खिलाफ हार मिली
2017 में टीम इंडिया कोहली की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची, पाकिस्तान से हारी
2021 में भारत आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेला, कोहली की कप्तानी में न्यूजीलैंड से हार मिली
बाज की नजर वाले ही तस्वीर में ढूंढ पाएंगे खरगोश