अमर उजाला
Sat, 16 August 2025
1987 में सुनील गावस्कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। तब से 13 अन्य भारतीयों ने भी यह उपलब्धि हासिल की है
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन 'क्रिकेट का भगवान' सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। उन्होंने भारत के लिए कुल 34,357 रन बनाकर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।
इसके बाद नंबर आधुनिक युग के रन मशीन विराट कोहली का नाम आता है। उन्हंने अब तक कुल 27,599 रन बनाए और वनडे में भारतीय बल्लेबाजी की धुरी बने हुए हैं।
राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24,064 रन बनाए। रोहित शर्मा 19,700 रन के साथ चौथे, जबकि सौरव गांगुली 18,433 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं
भारत के दो बड़े मैच विनर्स, धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,092 रन बनाए, वहीं विस्फोटक सहवाग ने 16,892 रन बनाए और टीम को कई मैचों में जीत दिलाई
| खिलाड़ी | अंतरराष्ट्रीय रन |
|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | 34,357 |
| विराट कोहली | 27,599 |
| राहुल द्रविड़ | 24,064 |
| रोहित शर्मा | 19,700 |
| सौरव गांगुली | 18,433 |
| महेन्द्र सिंह धोनी | 17,092 |
| वीरेंद्र सहवाग | 16,892 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन | 15,593 |
| सुनील गावस्कर | 13,214 |
| युवराज सिंह | 11,686 |
| वीवीएस लक्ष्मण | 11,119 |
| शिखर धवन | 10,867 |
| दिलीप वेंगसरकर | 10,376 |
| गौतम गंभीर | 10,324 |
गिल ने जीता दिल...55 वनडे पारियों के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय